फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

विज्ञापन
political news
-भाजपा किसान मोर्चा का गांव परिक्रमा अभियान के तहत खौड़ के पंगाली में कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। गांव परिक्रमा अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को मंडल खौड़ के पंगाली में कार्यक्रम करवाया। मंडल खौड़ अध्यक्ष व पूर्व सरपंच पठान सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा मनमोहन सिंह, सरबजीत सिंह जोहल, जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसी बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे किसानों के जीवन स्तर में लगातार सुधार आया है। पहली बार किसी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रयास किया है। गरीब किसान की बेटी का भविष्य उज्जवल हो उसके लिए सुकन्या योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने के लिए सहायता दी जा रही है। गरीब माता-बहनों के लिए उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। किसानों व गरीब लोगों के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। किसानों को सब्सिडी सीधी उनके खाते में आए, इसके लिए जनधन योजना के तहत फ्री खाते खुलवाए गए। खाद बीज व खेतीबाड़ी में प्रयोग आने वाले औजारों पर सरकार सब्सिडी दे रही है। गरीब किसानों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। इस मौके पर डीडीसी वाइस चेयरमैन सूरज सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दलबीर सिंह पवार, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सतीश भारती, जिला उपाध्यक्ष जीएस चिब, भाजपा मंडल खौड़ अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, रतन सिंह, विजय शर्मा, शशि पाल शर्मा, परगवाल सुभाष सिंह, कैप्टन जसपाल, कश्मीर सिंह, जगतार सिंह, चंद्रकांत शर्मा, अनूप सिंह, भारत सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश शर्मा, मधु देवी, सिकंदर सिंह, अंकुश चौधरी, सतपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed