फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

श्रीनगर मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

विज्ञापन
political news
श्रीनगर। मेयर जुनैद मट्टू के खिलाफ वीरवार को पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। भाजपा समर्थक पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। दावा किया गया है कि मेयर के खिलाफ 50-52 पार्षद एक जुट हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा महासचिव राम माधव के बुधवार को श्रीनगर आने तथा डिप्टी मेयर व पार्षदों के साथ बैठक करने के बाद यह नया सियासी दांव सामने आया है। मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के साथ ही घाटी में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि चार पार्षदों वजाहत हुसैन, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल वहीद डार व सईद हुसैन ने नगर निगम पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इस पर अन्य पार्षदों के भी हस्ताक्षर हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा महासचिव राममाधव बुधवार को अचानक श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने मोतीमहल के एक होटल में पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें डिप्टी मेयर शेख इमरान भी मौजूद थे। सूत्रों का यह भी दावा है कि राम माधव एयरपोर्ट के पास एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे, जहां डिप्टी मेयर ने रात में मुलाकात की। वीरवार को राम माधव के लौटने पर अविश्वास प्रस्ताव का मामला सामने आया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों का दावा है कि नेकां और कांग्रेस का भी उन्हें समर्थन हासिल है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन शीघ्र ही विश्वास मत के लिए आदेश जारी करेगा। एक बार फिर जुनैद मट्टू को विश्वास मत हासिल करना होगा। पहले भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें वह बहुमत साबित करने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लोग कर रहे हटाने की कोशिश: मट्टू
जुनैद मट्टू ने ट्वीट कर कहा कि यह समय स्वास्थ्य प्राथमिकता पर ध्यान केंद्रित करने का है। भाजपा के नेतृत्व वाले समूह ने पहले भी मेयर पद से हटाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। एक और कोशिश जारी है, मुझे पता चला है कि ये लोग मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। जिन लोगों ने मेरे खिलाफ जाने का फैसला किया है, वे भाजपा के सदस्य या सहयोगी हैं। मैंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कड़ी मेहनत की है और स्थिति को संभालने के लिए भी कड़ी मेहनत करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed