फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

लखनपुर में टोल लगाने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
political news
जम्मू। लखनपुर में टोल प्लाजा लगाने के कदम पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई हैं। कांग्रेस ने भाजपा से पूछा है कि लखनपुर में टोल प्लाजा लगाकर जम्मू संभाग की जनता और वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रियों को को नवरात्र का उपहार दिया है? जम्मू संभाग के लखनपुर में टोल प्लाजा स्थापित करने की अधिसूचना मंगलवार को जारी हुई है। इस कारण जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लखनपुर से लेकर माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक के रूट पर तीसरा टोल प्जाला कर दिया है। भाजपा ने वादा किया था कि विजयपुर के पास ठंडी खुई में स्थापित किए टोल प्लाजा को हटा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह जम्मू संभाग की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि ठंडी खुई में टोल प्लाजा स्थापित करते वक्त जम्मू के लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों ने व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने अपने निर्णय में कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू संभाग में कई तीर्थ स्थल हैं, जहां देशभर से श्रद्घालु आते हैं, ऐसे में टोल प्लाजा स्थापित करने से स्थानीय लोगों के साथ ही उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है आम लोगों के लिए इन टोल प्लाजा को स्थापित करने के निर्णय को वापस लिया जाए। वहीं उन्होंने मोदी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब पिछले दो दशकों से क्रूड ऑयल के दाम गिरे हुए हैं तो सरकार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती क्यों नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed