{"_id":"5e1b6b648ebc3e878e3835df","slug":"political-news-jammu-news-jmu201449584","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोगों की परेशानियां सुनने वाला कोई नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोगों की परेशानियां सुनने वाला कोई नहीं’
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव चक मलाल के कम्यूनिटी हाल में रविवरार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के खौड़ प्रधान बैसाखी सिंह ने की। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खौड़ कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित इस बैठक के दौरान क्षेत्र के पचास के करीब लोगों ने रोहित मनहास के नेतृत्व में अन्य पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। रोहित मनहास को जिला जम्मू का युवा उपप्रधान घोषित किया गया।
इस मौके पर तारा चंद ने कहा कि सरकार की अक्षम नीतियों की वजह से लोगों की जिंदगी दयनीय बनी हुई है। लोगों की परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है। छंब विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। भाजपा ने जो गरीबाें से लंबे चौड़े वादे किए थे उसे आज तक पूरा नहीं किया गया। राज्य में विकास की गति थम गई है।
बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क संबंधी कई प्रकार की समस्याओं को उपमुख्यमंत्री को बताया। लोगों ने बताया कि ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की सड़क की हालत खस्ता है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बैठक में ब्लाक खौड़ के चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह, ब्लाक खड़ाहबली के चेयरमैन द्वारका नाथ, सरपंच विजय सिंह, नायब सरपंच कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।