फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

सरोर टोल प्लाजा का कांग्रेस ने विरोध किया

विज्ञापन
political news
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सरोर में बने टोल प्लाजा को शुरू करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पहले ही आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं, उस पर ऐसे टोल प्लाजा उनकी जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। लोगाें की समस्याओं को देखते हुए इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जीए मीर ने कहा कि भाजपा ने कुछ साल में आम लोगों के साथ पर्यटकों पर जजिया थोपने का काम किया है। इससे माता वैष्णो देवी के साथ अमरनाथ यात्रियों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। लखनपुर में एक अन्य टोल प्लाजा शुरू करना प्रस्तावित है। एक राष्ट्र एक टैक्स का दावा करने के बावजूद लखनपुर में भी टैक्स दिया जा रहा है। इससे जम्मू की अर्थ व्यवस्था पर असर पड़ेगा। अगर टोल प्लाजा को नहीं हटाया गया तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

पार्टी के उपप्रधान रमण भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू की राष्ट्र भक्त जनता पर सरोर टोल प्लाजा सहित अन्य टैक्स थोप रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पत्रकारों से रूबरू होते हुए भल्ला ने कहा कि जनता जब अपना जनादेश किसी पार्टी को देती है तो उस पार्टी को जनता के हित में काम करना होता है, लेकिन अफसोस से कहना पड़ रहा है कि जम्मू संभाग से भाजपा के दो सांसद और उसमें से एक पीएमओ में मंत्री होने के बावजूद जम्मू की देश भक्त जनता पर टोल टैक्स, बिजली के निजीकरण और महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यूपीए सरकार ने जनता के विरोध के बाद टोल प्लाजा का काम बंद करा दिया था। भाजपा ने इसे शुरू करा कर अपना असली चेहरा जनता को दिखाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना केंद्रीय मंत्री को एक पत्र लिख कर जम्मू की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। यह टोल भाजपा के केंद्रीय मंत्री और जम्मू भाजपा नेताओं की सहमति के बाद ही खुला है। टोल प्लाजा से आम लोगों के साथ रोजाना जम्मू में बड़ी संख्या में आवाजाही करने वाले विद्यार्थी प्रभावित होंगे। पार्टी बुधवार को टोल प्लाजा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य और जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता जतिन विशिष्ट, सन्नी संग्रल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed