{"_id":"685c6093b54b9839fd038919","slug":"political-news-jammu-news-c-10-sml1042-645336-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी की खूबसूरती और प्रतिभा दिखाने के लिए कश्मीरी में बनाएं फिल्में : फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी की खूबसूरती और प्रतिभा दिखाने के लिए कश्मीरी में बनाएं फिल्में : फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी-कन्नड़ फिल्म ''हरमुख'' के प्रीमियर पर पहुंचे नेकां प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि घाटी की खूबसूरती और स्थानीय प्रतिभा को दिखाने के लिए और अधिक फिल्म निर्माता कश्मीरी भाषा में फिल्में बनाएंगे। वह बुधवार को यहां पहली कश्मीरी-कन्नड़ फिल्म ''हरमुख'' के प्रीमियर के मौके पर पहुंचे थे। फारूक ने कहा, फिल्म में कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। उम्मीद है कि वे कश्मीरी भाषा में और अधिक फिल्में बनाएंगे।
नेकां प्रमुख ने कहा, फिल्में कश्मीरी भाषा में बनाई जानी चाहिए और फिर व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के लिए अन्य भाषाओं में डब की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे निर्माता और निर्देशक अच्छी फिल्में बनाएं। इससे स्थानीय अभिनेताओं को यहां से ब्रेक मिलेगा और वे अन्य हिस्सों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।