फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए भाजपा ने बढ़ाई दौरों की रफ्तार

विज्ञापन
political news
-प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-आठ को मेडिकल कैंप के बाद तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रदेश ईकाई ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरों की रफ्तार बढ़ा दी है। गृहमंत्री अमित शाह के जाने के बाद सभी विधायकों को दौरे करने का निर्देश देने के साथ प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा खुद भी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने वीरवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। शुक्रवार को मढ़ ब्लाक और पूर्वी जम्मू का दौरा किया। सत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सरपंचों से बैठक कर नुकसान की रिपोर्ट ली गई है। साथ में क्षेत्र के विधायक भी मौजूद रहे। जम्मू ईस्ट में हुए नुकसान की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा दी गई मदद पर्याप्त नहीं है। नुकसान बहुत बढ़ा है। भाजपा सभी गांवों से नुकसान का आकलन कर रही है। जिस तरह से पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रभावित इलाकों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की थी, उस अनुमान का आकलन एकदम सही रहा। केंद्र ने भी विशेष पैकेज दिया था। इस बार भी कोशिश है कि नुकसान की सही तस्वीर सामने ला सकें। आठ सितंबर को मेडिकल कैंप के बाद रिपोर्ट तैयार कर अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में जम्मू ब्रॉडर जिला प्रभारी राजिंदर सिंह चिब, भाजपा प्रवक्ता अभिनव शर्मा, डीडीसी बलबीर लाल, जिला महामंत्री भुवनेश मेहता, रवनीश मेंगी, तीनों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पूर्व सरपंच और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानक नगर में नुकसान का पता लगा रहे विधायक

विधायक चौधरी विक्रम रंधावा ने मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार सहित मंडल टीम के साथ नानक नगर में नुकसान का आकलन किया। लोगों ने अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था और बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण करने और जल्द पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए। बार-बार जलभराव से जूझ रहे संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed