{"_id":"68acd3f6564de73e8f0519e9","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-695265-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद है पीएम जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेंगे : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद है पीएम जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेंगे : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आयोजित किसान सम्मेलन में मौजूद उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी व अन्य किसान नेता
- फोटो : संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि उम्मीद है प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जल्द जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेंगे और यहां के लोगों को न्याय दिलाएंगे। जम्मू-कश्मीर के सम्मान और सुरक्षा के लिए देश के सभी नागरिकों को भी प्रयास करना होगा।
उपमुख्यमंत्री सोमवार को उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिसौली में किसानों को संबोधित कर रहे थे। वे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के किसान भवन में माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष के भूमि पूजन में मुख्य अतिथि थे। बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जैसे प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
चौधरी ने कहा कि उन्हें किसान आंदोलन की जन्मभूमि सिसौली की धरती पर आकर गर्व है। वे खुद किसान के बेटे हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से न केवल जाट समुदाय बल्कि जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी खुशी मिली है। उन्होंने शेख अब्दुल्ला, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और बाबा अंबेडकर जैसे नेताओं को याद किया।
विज्ञापन
नरेश टिकैत ने उम्मीद जताई कि उपमुख्यमंत्री किसानों के हित में नीतियां लाएंगे। राकेश टिकैत ने जम्मू-कश्मीर में किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए ज्ञापन भी सौंपा। किसान संवाद का संचालन भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा ने किया और अध्यक्षता सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान ने की।