फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: लेक्चरर के लिए बने पाॅलिसी, दूरदराज इलाकों में तैनात शिक्षकों का हो तबादला

विज्ञापन
political news
लेक्चररों का प्रतिनि​धिमंडल मांग पत्र सौंपता हुआ ... एसोसिएशन
शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल मिला, मांगपत्र सौंपा, पदोन्नति के लिए नियम बनाने की मांग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। प्लस टू पीएससी लेक्चरर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू और प्रमुख सचिव शांतमनु से मिला और मांगपत्र सौंपा। अध्यक्ष मंजीत चिब ने कहा कि प्रत्यक्ष कोटे में (जेकेपीएससी) के माध्यम से नियुक्त लेक्चरर परेशान हैं। जिनके पास कोई पदोन्नति का विकल्प नहीं है। वरिष्ठ लेक्चररों को 5600 के ग्रेड वेतन के साथ प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया जाता है। यह 22-25 साल की सेवा के बाद होता है। किसी भी स्तर पर लेक्चर के लिए इन-सीटू प्रमोशन या टीबीपी का कोई रास्ता नहीं है। इस पर प्रावधान किया जाए।




उन्होंने कहा कि लद्दाख ने हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग के तैनात लेक्चररों को संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (एमएसीपी) योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार लाभ दिए हैं। चिब ने शिक्षा मंत्री को सूचित किया कि लेक्चरर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इन्हें पूरा किया जाए। समाधान के लिए ठोस नीति बनाई जाए। कॅरियर की प्रगति के मुद्दे की जांच उन मापदंडों पर की जानी चाहिए, जो एसीपी चाहने वाले अन्य कर्मचारियों के लिए लागू होती है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव शिक्षा शांतमनु से मुलाकात की और कार्यभार संभालने पर बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे लेक्चररों को स्थानांतरित करने के लिए कहा। जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और वे दूरदराज के इलाकों में सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वापस नहीं भेजा जा रहा। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्यों के लिए अवकाश की स्थिति और अग्रेषित सेवा भर्ती नियम फाइल का मुद्दा भी उठाया। मौके पर संदीप शर्मा, संजीव गुप्ता, मोहम्मद अशरफ, केवल किशन और विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed