फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

कश्मीर में अब न पत्थरबाजी, न बंद, प्रदेश की सुरक्षा में काफी बदलाव : सत शर्मा

विज्ञापन
political news
पार्टी मुख्यालय जम्मू में भाजपा दक्षिण जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूदा प्रदेशाध्
- प्रदेशाध्यक्ष का दावा, भाजपा ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाया
विज्ञापन

- जम्मू दक्षिण के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में व्यापक बदलाव हुए हैं। यहां के लोग आज ऐसे माहौल में रह रहे हैं, जहां न तो पत्थरबाजी की घटनाएं होती हैं और न ही बंद का आह्वान होता है। खास तौर पर कश्मीर में स्कूल, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना किसी डर के खुले हैं। कश्मीर घाटी में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अनिश्चितता के दिन चले गए हैं और लोग पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पार्टी मुख्यालय जम्मू में बुधवार को जम्मू दक्षिण जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सत शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा की है और बदले हालात खुद इसका सुबूत हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थ के लिए कश्मीर में खराब माहौल को बढ़ावा दिया है। भाजपा जम्मू कश्मीर में एक मजबूत राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़ना और उसमें काम करना इसके कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह पार्टी देश को पहले, पार्टी को दूसरे और खुद को सबसे आखिर में रखती है। हर नागरिक की खुशहाली पार्टी के शीर्ष एजेंडे में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की अनेक पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी प्रतिबद्धता पर सभी को साथ लेकर चलेगी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के हर वर्ग को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से युवाओं से जुड़ने, उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने और पार्टी के समावेशी दृष्टिकोण को उजागर करने को कहा। जम्मू दक्षिण की जिला अध्यक्ष रेखा महाजन ने कहा कि भाजपा का मिशन समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना है, विकास और तरक्की के समान अवसर सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी ने भारत को एक जीवंत और आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदलने के उद्देश्य से कई पहल की हैं। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता ने कहा कि भाजपा को अपने संगठन में आंतरिक लोकतंत्र सुनिश्चित करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। इस दौरान पूर्व उप महापौर बलदेव बिलावरिया, डीडीसी गीतू औलख, डीडीसी विद्या मोटन, प्रदेश सदस्यता प्रभारी मुनीश खजूरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह राणा, जिला महासचिव आकाश चोपड़ा, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी रोहिन चंदन, आकाश चोपड़ा, रोहित चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed