{"_id":"67d1f4888840ef14790be0d6","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1021-565581-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवामी एक्शन कमेटी और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन पर प्रतिबंध पर पीडीपी भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवामी एक्शन कमेटी और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन पर प्रतिबंध पर पीडीपी भड़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी विधायक ने प्रतिबंध हटाने की सदन में मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अवामी एक्शन कमेटी और जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन समूहों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग विधानसभा में भी की गई। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीडीपी विधायक वहीद पर्रा ने यह मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल शुरू होने पर स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने उन्हें बैठने का निर्देश दिया।
सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए पर्रा ने कहा यह कदम जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक और सामाजिक-धार्मिक स्थान बनाने से रोकता है। भाजपा कई वर्षों से ऐसा करने का प्रयास कर रही है। मीरवाइज उमर फारूक संसद के साथ बातचीत शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके साथ जो व्यवहार हुआ, वह खेदजनक है। हम इसका विरोध करते हैं और इसकी निंदा करते हैं। हम प्रतिबंध हटाने की मांग करते हैं।
जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद के भाई विधायक शेख खुर्शीद ने भी प्रतिबंध की आलोचना करते हुए कहा किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाना अलोकतांत्रिक है। हम ऐसी कार्रवाई की निंदा करते हैं। एक तरफ केंद्र सरकार मीरवाइज से बातचीत कर रही है। दूसरी तरफ उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
प्रतिबंध सराहनीय कदम: सुनील शर्मा
नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने दोनों संगठनों पर प्रतिबंध का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा दोनों संगठन भारत की एकता को कमजोर कर रहे थे। इन संगठनों पर गृह मंत्रालय का प्रतिबंध सराहनीय है। भाजपा इस फैसले का समर्थन करती है। भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के पक्ष में बोलने वालों पर और सख्ती होनी चाहिए। हम इस प्रतिबंध का स्वागत करते हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र में अलगाववादी और अन्य तत्वों पर अंकुश लगाना है।