{"_id":"6ac95f43e87c374ddf0a98b4","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1034510-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजीव गांधी अस्पताल में प्रतिमा और \nसुंदरबनी में सड़क बहाली का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजीव गांधी अस्पताल में प्रतिमा और सुंदरबनी में सड़क बहाली का मुद्दा उठा
विज्ञापन
- कांग्रेस नेता रमण भल्ला और रविंदर शर्मा ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला और मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। गांधीनगर के गंग्याल स्थित राजीव गांधी अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शर्मा ने सुंदरबनी में स्वामीजी आश्रम से डोबा-लम्मन तक क्षतिग्रस्त सड़क को यातायात के लिए जल्द बहाल करने की मांग की। स्वामी विश्वात्मानंद आश्रम और आसपास के क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा। उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को सड़क बहाली का काम तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। माैके पर कांग्रेस नेता जतिन वशिष्ठ भी मौजूद रहे।