{"_id":"6a973c0b503742064a0a5bc9","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1002367-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा पर बरसे भल्ला, चंदा चोर अभियान से घेरने का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा पर बरसे भल्ला, चंदा चोर अभियान से घेरने का किया ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने मंगलवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संपर्क बढ़ाने और सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जम्मू अर्बन इकाई के सचिवों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में उन्होंने चंदा चोर और छात्रों की गूंज अभियान शुरू करने की जानकारी दी।
भल्ला ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे की कथित हेराफेरी से जुड़े लोगों का भाजपा नेता समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नैतिकता और जवाबदेही के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सार्वजनिक धन से जुड़े आरोपों पर पार्टी का रवैया दोहरे मापदंड वाला है। कांग्रेस इन मुद्दों को अभियान के माध्यम से सीधे जनता के बीच ले जाएगी और सत्ता में बैठे लोगों से जवाब मांगेगी। बैठक में प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा और जम्मू अर्बन कांग्रेस अध्यक्ष योगेश साहनी ने भी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।