फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

सरकार के गठन के लिए गठबंधन सहयोगियों के साथ आज होगी बैठक : फारूक

विज्ञापन
political news
श्रीनगर। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक होगी। इससे पहले नेकां के सभी निर्वाचित प्रत्याशियों ने पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में बैठक कर अपना नेता चुना, जो जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीतने के साथ नेकां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 95 सदस्यीय सदन में उसके पास पूर्ण बहुमत है, क्योंकि उसके गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने सात सीटें जीती हैं। पार्टी प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई बैठक दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई। इसमें उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और अन्य निर्वाचित प्रत्याशी मौजूद रहे। डॉ. फारूक ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह चौंकाने वाली बात है। वह (रतन टाटा) एक विनम्र व्यक्ति थे। उन्होंने अपने परिवार के संगठन को सभी के लिए खोल दिया। उन्होंने अपनी कंपनी को पूरी दुनिया में पहुंचाया। मैं पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का भी आभारी हूं। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए जो किया वह महान कार्य है। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed