{"_id":"66c13b9d66125a340a0433d7","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-422427-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खरगे, राहुल व प्रियंका अगले माह\nजम्मू-कश्मीर में शुरू करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खरगे, राहुल व प्रियंका अगले माह जम्मू-कश्मीर में शुरू करेंगे प्रचार
विज्ञापन
- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख ने कहा - चुनावों की घोषणा केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की जीत
- प्रदेश में दस साल के लंबे इंतजार के बाद लोकतंत्र बहाल हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा को लोकतंत्र की जीत बताया और चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सितंबर में चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।
लांबा ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की जीत है। दस साल के लंबे इंतजार के बाद यहां लोकतंत्र बहाल हो रहा है। रविवार को वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पार्टी की महिला शाखा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में लोगों को सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा और उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा। हमारी पूरी कोशिश होगी कि बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी चुनाव के लिए गठबंधन करेगी, कांग्रेस नेता ने कहा कि चर्चा पहले से ही चल रही है और पार्टी जल्द ही गठबंधन और सीट बंटवारे पर निर्णय लेगी।