फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा के घोषणापत्र का रोडमैप 15 तक होगा तैयार

विज्ञापन
political news
भाजपा के घोषणापत्र का रोडमैप 15 तक होगा तैयार
विज्ञापन




सात क्षेत्र निर्धारित, समाज के सभी वर्गों से उनकी इच्छाओं के अनुरूप मांगे जाएंगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा मतदाताओं की नब्ज टटोलेगी। मतदाता क्या चाहते हैं, इसके लिए पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगेगी। इन सुझावों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इसका निर्णय रविवार को विधानसभा चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक में लिया गया।
केंद्रीय मंत्री एवं व जम्मू-कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने पार्टी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक में शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रणा की। प्रदेश को सात क्षेत्रों में बांटकर पार्टी नेताओं को 15 अगस्त से पहले सुझाव लेने का लक्ष्य सौंपा गया है। रेड्डी ने मोदी सरकार के सुशासन के उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने नीति निर्माण में आम जनता की भागीदारी में विश्वास करती है। इसलिए भाजपा जम्मू-कश्मीर में अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र को प्रदेश के लोगों की इच्छाओं के अनुसार तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेष रूप से विधानसभा चुनाव घोषणापत्र समिति के सदस्य घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं को एकत्र करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के साथ व्यापक जनसंपर्क करेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष डाॅ. निर्मल सिंह, राष्ट्रीय सचिव डाॅ. नरिंदर सिंह, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, महासचिव सुनील शर्मा, एडवोकेट विबोध गुप्ता और डाॅ. देविंदर कुमार मन्याल, प्रिया सेठी, सुनील सेठी, आरएस पठानिया, देवेंद्र सिंह राणा सहित, डॉ. रफीक वानी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों में उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, डाॅ. दरख्शां अंद्राबी और डाॅ. शहनाज गनेई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

व्यक्तिगत संपर्क के साथ सोशल मीडिया पर भी मांगी जाएगी राय
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष रविंदर रैना ने बताया कि समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने के लिए जिला स्तर पर भी टीमें बनाई जाएंगी। यह प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इस अभ्यास से भाजपा का रोडमैप तैयार होगा और पार्टी का सबका साथ सबका विकास का मिशन पूरा होगा। डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता समाज के सभी वर्गों जैसे युवा, महिला, अर्थशास्त्री, किसान आदि, शरणार्थी, विस्थापित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, पहाड़ी, कर्मचारी आदि विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और अन्य सभी वर्गों के प्रमुख लोगों से मिलेंगे। सिंह ने बताया कि जनता से सुझाव लेने के लिए पेटियां भी रखी जाएंगी। सोशल मीडिया तथा ई मेल के जरिये भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नेताओं को दी जिम्मेदारी
पार्टी ने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश को 7 क्षेत्रों में बांटकर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें जम्मू में डॉ. नरिंदर सिंह, राजोरी-पुंछ में शामलाल शर्मा, डोडा-रामबन-किश्तवाड़ में डॉ. निर्मल सिंह, उधमपुर-रियासी में आरएस पठानिया, सांबा-कठुआ में डॉ. देवेंद्र मन्याल, कश्मीर के लिए सुनील शर्मा और कश्मीरी विस्थापितों के लिए अजय भारती को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

रेड्डी ने अलग से भी बैठक कर तैयारियां परखीं
रेड्डी ने घोषणा पत्र समिति की बैठक के अलावा अलग से पार्टी अध्यक्ष व सभी महामंत्रियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर मंथन किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह व कवींद्र गुप्ता, पार्टी उपाध्यक्ष शामलाल शर्मा व सुरजीत सिंह सलाथिया और देवेंद्र सिंह राणा से अलग-अलग बैठक कर संगठनात्मक पहलु और चुनावी परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed