फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पुंछ आतंकी हमले पर चन्नी का बयान कांग्रेस की मानसिकता का प्रतिबिंब: राणा

विज्ञापन
political news
दीनानगर, पंजाब में भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू के समर्थन में प्रचार करते पार्टी नेता देवें
जम्मू। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान कांग्रेस की मानसिकता का प्रतिबिंब है। ऐसे नेताओं के विचार और बयान कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है।
विज्ञापन

दीनानगर (पंजाब) में शनिवार को गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू के समर्थन में रैली करते हुए राणा ने कहा कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों का राजनीतिकरण या तुच्छीकरण करने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं। लोग अब कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता को अच्छी तरह से समझ सकते हैं, जो सत्ता हासिल करने की हताशा में उनके लिए भावनात्मक मुद्दों का सहारा लेती है, इनके लिए स्वयं पहले है और राष्ट्र कहीं नहीं है। ऐसी घटनाएं सभी राजनीतिक दलों से एकता और एकजुटता की मांग करती हैं, न कि विभाजनकारी बयानबाजी की जो केवल आतंकवाद के खिलाफ देश के संकल्प को कमजोर करने का काम करती है। यह अफसोसजनक है कि पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े होने के बजाय, कुछ लोग राजनीतिक कीचड़ उछालने में लगे हुए हैं। चन्नी और कांग्रेस नेतृत्व को अपने बयानों की गंभीरता पर विचार करने और देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान सोमनाथ खजूरिया, अमित दुबे, एस. सुच्चा सिंह, अशोक सिंह मन्हास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed