फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

मोदी सरकार ने कांग्रेस के सिख समाज को दिए घाव भरे : सिरसा

विज्ञापन
political news
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सिख समाज को दिए घावों को मोदी सरकार ने भरने का काम किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में सिखों के कई नरसंहार हुए, लेकिन मोदी सरकार ने सभी के कल्याण को सुनिश्चित करने का काम किया है। भाजपा के पार्टी मुख्यालय जम्मू में मंगलवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने दरबार साहिब पर हमला करवाया, अकाल तख्त का अपमान किया और सिखों का नरसंहार हुआ। सज्जन कुमार, कमलनाथ और अन्य को केवल मोदी सरकार के कार्यकाल में जेल में डाला गया। अब करतारपुर कॉरिडोर खुल गया है, वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा ने हमेशा सिख धर्म को उच्च सम्मान दिया है। एक सवाल का जवाब देते हुए सिरसा ने कहा पीएम मोदी पहले ही सिख युवाओं की रिहाई का आदेश दे चुके हैं, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी उन लोगों को रिहा करने में इच्छा नहीं दिखा रही है। मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में शांति कायम हुई है और आज यह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष असीम गुप्ता, विक्रम रंधावा, सरदार चरणजीत सिंह खालसा, स. रणजोद सिंह नलवा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed