फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

जम्मू: अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास- भाजपा नेता अशोक कौल

Fri, 15 Mar 2024 01:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 15 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

अशोक कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा की बड़ी उपलब्धि रही है। भारत के साथ जम्मू-कश्मीर विकास की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
political news
जम्मू कश्मीर भाजपा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा की बड़ी उपलब्धि रही है। भारत के साथ जम्मू-कश्मीर विकास की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों से भाजपा के प्रति विश्वास जताते हुए बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी से जुड़े हैं।

विज्ञापन


त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार को पिछले कुछ समय से पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को संबोधित करते हुए कौल ने कहा कि भाजपा के देशव्यापी जुड़ाव कार्यक्रमों को जम्मू-कश्मीर में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 में विकसित भारत होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, भाजपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम प्रभारी बलवंत सिंह मनकोटिया, सह-प्रभारी बलदेव सिंह बिलवारिया, रणजोध सिंह नलवा मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में 42 सीनियर सिटीजन भाजपा में शामिल हुए। कौल ने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई की इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed