{"_id":"686ed820929c3a96e5076a09","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1003-656090-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेह कौंसिल के चुनाव को लेकर नड्डा के साथ दिल्ली में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेह कौंसिल के चुनाव को लेकर नड्डा के साथ दिल्ली में चर्चा
विज्ञापन
-चेयरमैन के साथ ही नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख में स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। एलएएचडीसी के चेयरमैन ताशी ग्यालसन, लद्दाख के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू, एक्जीक्यूटिव काउंसलर ताशी नामगेल याक्जी और काउंसलर कोंचोक त्सेपेल ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस दौरान लद्दाख के मुद्दों पर चर्चा की गई।
चर्चा के केंद्र में लद्दाख में भाजपा का जनाधार बढ़ाने के साथ ही एलएएचडीसी के चुनाव का मुद्दा रहा। पिछले चुनाव में भाजपा को 16 सीटें मिली थीं। इस बार निशाने पर सभी 26 सीटें हैं। एलएएचडीसी, लेह की कुल 30 सीटें हैं, जिनमें से 26 पर चुनाव होता है। बाकी चार नामांकन से भरी जाती हैं।
-- -- -- -- -- --
अक्तूबर में समाप्त होगा लेह कौंसिल का कार्यकाल
अक्तूबर में लेह कौंसिल का कार्यकाल समाप्त होगा। अब केवल करीब तीन माह बचे हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा डोमिसाइल नीति बनाने व आरक्षण नियम लागू करने जैसी पुरानी मांगों को पूरा करने को अपनी उपलब्धि बताकर इन्हें भुनाने में पीछे नहीं रहेगी। साथ ही महिलाओं को हिल कौंसिल में 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर महिला हितों के बारे में सोचने वाली पार्टी की छवि भी बना चुकी है।