{"_id":"68f7f700d57d1decf400ce7c","slug":"political-news-jammu-news-c-10-agr1006-743212-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे बडगाम प्रत्याशी को आगा रुहुल्ला से समर्थन की उम्मीद : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे बडगाम प्रत्याशी को आगा रुहुल्ला से समर्थन की उम्मीद : उमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-आगा महमूद कह चुके कि रुहुल्ला उनके बेटे जैसे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि बडगाम उपचुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उम्मीदवार आगा सैयद महमूद को सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी से पूरा समर्थन मिलने की उम्मीद है।
आगा महमूद के नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि आगा महमूद पहले ही कह चुके हैं कि रुहुल्ला उनके बेटे जैसे हैं। उन्हें उपचुनाव में उनके समर्थन की उम्मीद है। मैं इसके बारे में और क्या कह सकता हूं। उन्होंने कहा नेकां नेतृत्व ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद आगा महमूद को बडगाम सीट से उतारा है। हमारे उम्मीदवार की घोषणा में कोई देरी नहीं हुई।
एक सवाल पर उमर ने कहा उन्होंने बडगाम के लोगों के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया है। उन्होंने याद दिलाया कि उन्हें पहले दो सीटों से चुनाव लड़ना पड़ा था, भले ही उनकी पसंद के विपरीत। एक सीट छोड़ने के बावजूद बडगाम का विकास कभी पीछे नहीं रहा। अपनी टीम के साथ बडगाम में व्यापक काम किए हैं।
विज्ञापन
उमर ने कहा, कांग्रेस को नगरोटा सीट की पेशकश की थी जबकि नेकां 2014 में वहां जीती थी। पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारा था। कांग्रेस ने नगरोटा से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया इसलिए नेकां ने शमीमा बेगम को मैदान में उतारा। उन्होंने कहा, आगा महमूद के साथ पूरा संगठन मजबूती से खड़ा है।