Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: नेशनल कांफ्रेंस का रिपोर्ट कार्ड लेकर जल्द सड़क पर उतरेंगेः सत शर्मा

विज्ञापन
political news
नेशनल कांफ्रेंस का रिपोर्ट कार्ड लेकर जल्द सड़क पर उतरेंगेः सत शर्मा स्टेटहुड को लेकर तेज हुई सियासत के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा- तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर कर रहे विचार

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक तरफ राज्यसभा चुनाव और दूसरी तरफ स्टेटहुड को लेकर गरमाई सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी उमर सरकार का एक साल पूरा होने पर उसे घेरने की रणनीति बना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा है कि जल्द ही नेशनल कांफ्रेंस के रिपोर्ट कार्ड को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

अमर उजाला से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि सबसे पहले इलेक्शन कमेटी की बैठक होती है। उसके बाद कोर ग्रुप बैठता है, संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के नाम तय करता है। हमारे पास 13 अक्तूबर तक का समय है। जल्द ही हम लोग इस मुद्दे पर बैठेंगे। अभी हम तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहे हैं। तीन प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन



वादे पूरे करने के बजाय बयानबाजी कर रहे उमर
सत शर्मा ने कहा कि सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। घोषणा पत्र था नेशनल कांफ्रेंस का, उसमें 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, क्या वो पूरा किया उन्होंने। पेंशन, मुफ्त सिलिंडर, नौकरी, पारदर्शिता के मुद्दे पर क्या वे कुछ कर पाए, प्रमोशन, ट्रांसफर, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को हल करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए थी पर कुछ नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने जब स्टेटहुड का वादा किया है तो उन पर भरोसा करना चाहिए। भरोसा रखने और प्राथमिकताएं पूरी करने के बजाय मुख्यमंत्री और स्थानीय नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्होंने अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारने के बजाय बयानबाजी में ही वक्त गुजारा है। हम लोग जल्द सड़कों पर आएंगे और उनसे सवालों के जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह हिंसा और जम्मू-कश्मीर के हालात पर कहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक वक्त ऐसा था कि भारत माता का तिरंगा फहराना यहां पर अपराध माना जाता था। कई युवाओं की शहादत हुई, अनुच्छेद 370, 35A थोपा गया। एक वक्त ऐसा आया जब दो धर्मों को लड़ाया गया। उस वक्त जो सत्ता में थे, वे ''''''''रोम जलता रहा, नीरो बंशी बजाता रहा'''''''' की तर्ज पर काम कर रहे थे। दो धर्मों को लड़ाने की कोशिश की गई। आज भी लोग इस तरह का वातावरण पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। अब वो वक्त नहीं रहा। अब लाल चौक के हालात बदल चुके हैं। वहां मैराथन होती है, योग होता है, प्रदर्शनियां लगती हैं। जम्मू-कश्मीर हमारा मुकुट मणि है। यहां बैठे छोटे से छोटे और बड़े से बड़े नेता के बयान, एक भी शब्द जो वो कहते हैं, बहुत मायने रखते हैं। मुख्यमंत्री हो या कोई भी नेता, उसे देश और प्रदेश हित में बयान देने चाहिए, अनर्गल बयानबाजी से बाज आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed