{"_id":"641b6c8e8a1a36a7eb038544","slug":"political-news-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1006-75232-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद ने डीपीएपी का सदस्यता अभियान किया शुरू, राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद ने डीपीएपी का सदस्यता अभियान किया शुरू, राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की तैयारी
Thu, 23 Mar 2023 12:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad (File)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं से जम्मू कश्मीर में राजनीतिक पहुंच बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
जम्मू से सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए आजाद ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हमारे राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना और लोगों को डीपीएपी की राजनीतिक यात्रा का हिस्सा बनने के बारे में समझाना है। भले ही जम्मू कश्मीर में कई क्षेत्रीय दल हैं लेकिन डीपीएपी का गठन समय की जरूरत थी, क्योंकि कोई अन्य दल स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैंने जम्मू कश्मीर के दौरे में राजनीतिक वर्ग से निराश लोगों की हताशा को महसूस किया है। वे खुद को अनसुना और असहाय महसूस कर रहे हैं। जिसके बाद डीपीएपी के रूप में एक राजनीतिक मंच बनाने का फैसला लिया गया है। डीपीएपी अन्य राजनीतिक दलों के विपरीत आम लोगों के मुद्दों को उठाती रहेगी। यह आम नागरिकों की अपनी पार्टी है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य आम लोगों की सेवा करना और उनकी शिकायतों को उठाना है। सरकार द्वारा जबरन भूमि बेदखली के खिलाफ किसी अन्य राजनीतिक दल ने हमारी तरह लड़ाई नहीं लड़ी। हमने एप्टेक के चयन के लिए जेकेएसएसबी के फैसले के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दावा किया कि डीपीएपी मजबूती से बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरेगा। इस दौरान जीएम सरूरी, आरएस चिब, अब्दुल मजीद वानी, हाजी अब्दुल रशीद, विनोद मिश्रा, चौधरी गारूराम, मोहम्मद असलम गोनी आदि मौजूद रहे।