फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said Former PM Jawaharlal Nehru hoisted the tricolor at Lal Chowk without security

जम्मू कश्मीर: पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने बिना सुरक्षा के लाल चौक पर लहराया था तिरंगा- महबूबा मुफ्ती

Mon, 14 Aug 2023 11:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1949 के आसपास लाल चौक पर युवा कश्मीरियों की भीड़ के बीच तिरंगा फहराया था। उन्हें किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन
mehbooba mufti said Former PM Jawaharlal Nehru hoisted the tricolor at Lal Chowk without security
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज ले जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों की जरूरत पड़ी है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1949 में आम लोगों के बीच ऐसा किया था। उन्हें सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं पड़ी थी। यह पलटवार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पर किया है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती का ट्वीट उप राज्यपाल द्वारा शहर में एक तिरंगा रैली में भाग लेने और उन्हें याद दिलाने के बाद आया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच आयोजित रैली में भाग लेते हुए सिन्हा ने पीडीपी अध्यक्ष का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा है कि जो लोग दावा करते हैं कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने के लिए कोई नहीं बचेगा, उन्हें रैली में उमड़ी भीड़ देखनी चाहिए।
विज्ञापन


इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1949 के आसपास लाल चौक पर युवा कश्मीरियों की भीड़ के बीच तिरंगा फहराया था। उन्हें किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं थी। अब एलजी प्रशासन उसी राष्ट्रीय ध्वज को लेकर 2023 में सुरक्षा कर्मियों से घिरा हुआ है। बताते चलें कि पीडीपी अध्यक्ष ने 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले कहा था कि यदि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया गया तो यहां राष्ट्रीय ध्वज उठाने वाला कोई नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed