फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political meeting rd pura

जम्मू: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया

विज्ञापन
political meeting rd pura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। भाजपा कार्यालय में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। आरएस पुरा जम्मू साउथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम संधू और चकरोई गार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा राज्य उपाध्यक्ष अनुराधा चाड़क, पूर्व मंत्री व पार्टी उपाध्यक्ष चौ. शाम लाल, डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, डीडीसी सदस्य विद्या मोटन, हरभजन सिंह पम्मी, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, स्वर्ण सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मंत्री चौ. शामलाल ने कहा कि देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी के सिद्धांतों की राजनीति से कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का काम किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहा। संघ के स्वयंसेवक से लेकर जनसंघ के अध्यक्ष तक और जीवन के अंतिम क्षणों तक दीनदयाल उपाध्या ने पूरा जीवन देश की संस्कृति और देश के हित के लिए समर्पित रहा। पूर्व मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। पंडित जी के एकात्म मानववाद की जो विशेषता है, उसे भाजपा के हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने की जरूरत है। पंडित जी आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र का विकास संभव है। हर कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो पंडित जी के बताए मार्ग पर चल देश सेवा की ओर अग्रसर रहे।
विज्ञापन

मौके पर बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह, स्वर्ण सिंह चिब, नायब सरपंच पवन कुमार, शाम लाल शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed