फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली: महबूबा

विज्ञापन
political
अनंतनाग। चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में सब कुछ बाधित कर दिया गया है। बीजेपी वोट के लिए कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल कर रही है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने लगाया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पंडित घाटी में हालात सुधरने तक जम्मू में तबादले की मांग करते रहे हैं, लेकिन सरकार कभी उनका वेतन और कभी राशन रोक रही है। भाजपा को किसी की चिंता नहीं है चाहे वह कश्मीरी पंडित हों या कोई और हों। उन्हें सिर्फ वोट चाहिए और कुछ नहीं। चुनाव आयोग अब भाजपा के इशारों पर चल रहा है। चुनाव का फैसला आयोग को लेना हैं। यह भाजपा का काम है, क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की शाखा बन गई है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा धार्मिक प्रचार कर रही है और चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। देश में मुसलमानों को धमकाया जा रहा है और चुनाव आयोग चुप है। इसके बाद महबूबा ने खिडम दरगाह में हाजिरी लगाई और कार्यकर्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed