{"_id":"5faee89a8ebc3e9bfe29e535","slug":"political-jammu-news-jmu2227879148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपुर-बी से नेकां प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर-बी से नेकां प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
विजयपुर में महिला उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। डीडीसी चुनाव के चलते विजयपुर-बी के पहले नेशनल कांफ्रेंस की महिला उम्मीदवार रिंपल शर्मा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र भरने के बाद नेकां के समर्थकों ने गुढ़ा मोड़ से विजयपुर तक रैली निकाली और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। गौरतलब है कि रिंपल शर्मा के पति मोहन लाल शर्मा मोनी गरवाल के सरपंच हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद रिंपल शर्मा ने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी के मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूं और काउंसिल में विकास कराऊं। इस मौके पर सरपंच रामपाल शर्मा, बीडीसी चेयरमैन जोगेश्वर सिंह, सुधाकर गुप्ता, विजय सिंह के अलावा सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
------------------
बाड़ी ब्राह्मणा में चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए
बाड़ी ब्राह्मण। बीडीसी चुनाव के लिए शुक्रवार को बाड़ी ब्राह्मणा में चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाड़ी ब्राह्मणा-ए से रजनी देवी निवासी राजपुर कोलर ने जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के लिए, पिंकी कुमारी निवासी दाता तालाब ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के उम्मीदवार की तरफ से परचा भरा। दूसरी ओर बाड़ी ब्राह्मणा से रजिया बेगम निवासी मीन सरकार ने जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के लिए और सुरैया बेगम निवासी वार्ड-3 बाड़ी ब्राह्मणा ने नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के लिए परचा भरा। दूसरी ओर मीन सरकार पंचायत में पंच और सरपंचों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
----------------
जिला पंचायत चुनाव अधिकारी ने डीडीसी चुनाव की तैयारी की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में जिला विकास परिषद चुनाव और उप-चुनाव (पंचायत) की तैयारी की समीक्षा करने के लिए जिला पंचायत चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया ने नामित नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई। चुनाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को सफल बनाने के लिए आदर्श आचार संहिता, कानून और व्यवस्था, परिवहन, सामग्री और मीडिया प्रबंधन के अलावा अन्य समितियों के दिशानिर्देश का ठीक से पालन किया जाए। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी (उपायुक्त) ने सभी अधिकारियों से अन्य विभागों के साथ समन्वय में काम करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया। डीपीईओ ने जल्द से जल्द सभी मतदान कर्मचारियों की ट्रेनिंग आयोजित करने पर जोर दिया और अनुपस्थिति के खिलाफ भी कड़ी चेतावनी दी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सूरम चंद शर्मा, सहायक आयुक्त राजस्व जितेंद्र मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव मगोत्रा, सहायक आयुक्त विकास सिद्धार्थ धीमान के अलावा अन्य नामित नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।