फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

बिहार की जनता ने विपक्ष के दावों को नकार दिया

विज्ञापन
political
आरएस पुरा में बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
बिहार की जनता ने विपक्ष के दावों को नकार दिया
विज्ञापन

विजयपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जयराम शर्मा, धीरज शर्मा, अजय शर्मा, नैंसी चौधरी, सरबजीत सिंह, शमशेर सिंह, नरेंद्र प्रताप ने कहा कि बिहार में बहुमत मिलना यह दर्शाता है कि देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी पर कायम है। चुनाव के पहले जिस तरह से विपक्ष ने शोर मचाया कि मोदी ने बिहार के लोगों को पैदल चलाया, या मोदी ने कोरोना में गरीबों से रोटी छीन ली, लेकिन बिहार की जनता ने विपक्ष के दावों को नकार दिया। संवाद
-----------
बिहार में एनडीए की जीत पर बांटी मिठाई
सांबा। बिहार विधानसभा चुनाव व अन्य प्रदेश में हुए उप चुनाव में एनडीए की जीत पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया। जिले के भारत-पाक सीमा के निकट गांव बैनगलाड में भाजपा मंडल प्रधान मोहिंद्र पाल बिक्का ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिठाइयां बांटी व ढोल की थाप पर जश्न मनाया। इस अवसर पर बिहारी लाल, ओबीसी मोर्चा के महासचिव मनोज कुमार, संजीव चौधरी, जगदीश चौधरी, मोती लाल के साथ ग्रामीण भी शामिल थे। जिले के घगवाल में भाजपा नेता रछपाल वर्मा, सुरेश कुमार फल्ली, गीता भगत आदि ने मिठाई बांट कर एनडीए की जीत का जश्न मनाया। राजपुरा में मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण ने एनडीए की जीत का जश्न मनाया। संवाद
विज्ञापन

----------------
भाजपा को बिहार में मिली जीत पर जश्न मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बिहार विधानसभा चुनाव सहित अन्य राज्यों में हुए उप चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर सुचेतगढ़ मंडल इकाई ने बुधवार को जश्न मनाया। मंडल प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए तथा ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। पूर्व चौ. मंत्री शाम लाल ने कहा कि बिहार में एनडीए को बहुमत की सरकार बनाने का एक बार फिर से बिहार की जनता ने मौका दिया है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, किसान मोर्चा के राज्य उप प्रधान स्वर्ण सिंह चिब, नायब सरपंच राजेश चौधरी, पम्मा शर्मा, श्यामलाल, सरपंच दर्शन चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल प्रधान अशोक विरदी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed