फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को किया जाए बंद

विज्ञापन
political
विजयपुर में पीडीपी के जिला प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया बैठक में बोलते हुए।
विजयपुर। पीडीपी के सांबा जिला प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया की देखरेख में रविवार को गुड़ा मोड़ में बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और बताया कि सरकार हम लोगों को कई तरफ का टैक्स लगा कर परेशान कर रही है। पहले टोल टैक्स, भूमि टैक्स, पानी टैक्स, अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगा जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरमेश सलाथिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल बंद नहीं किया गया तो पीडीपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जनता को कई प्रकार के टैक्स लगाकर परेशान किया जा रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए इस योजना को तत्काल बंद किया जाए। क्योंकि जो पहले मीटर लगाए गए हैं उनको चालू रखा जाए। इससे मात्र ठेकेदारों से कमीशनखोरी चल रही है। लोगों को तंग किया जा रहा है। इससे लगता है कि सरकार में बैठे कुछ वरिष्ठ नेता कमीशन खा रहे हैं। ठेकेदारों को ऐसे ठेके दे रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि इस योजना को तत्काल बंद किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो पार्टी सड़क पर उतर कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर गार सिंह, युधिष्ठिर सिंह, करनैल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed