{"_id":"5f7cbc088ebc3e9b8b76f4fd","slug":"political-jammu-news-jmu220217251","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बिल से विपक्षी दल किसानों को कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बिल से विपक्षी दल किसानों को कर रहे गुमराह
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा आरएस पुरा में सभा को संबोधित करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने मंगलवार को आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान किसानों से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बिलों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किसानों के हित में जो बिल पेश किए हैं, उसे विपक्षी दलों द्वारा मुद्दा बनाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी फैसला लिया है वह किसानों के हित में लिया है और सरकार के इस फैसले से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। सांसद ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2024 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का जो लक्ष्य रखा हुआ है। उसके लिए यह तीनों बिल लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दशकों तक स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया।
पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने भी अपने विचार रखे और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जो फैसले लिए गए हैं। उसका घर स्वागत करते हैं और इन बिलों के बारे में किसानों को पार्टी द्वारा लगातार जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा लगातार फैसले लिए जा रहे हैं जिनका देश के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रधान स. हरभजन सिंह पम्मी, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह, पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, मंडल प्रधान विजय कुमार मंडल प्रधान शिवकुमार बाली, ब्रजेश्वर सिंह राणा, बद्रीनाथ शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।