{"_id":"5f5fbbb78ebc3e5e7d516972","slug":"political-jammu-news-jmu2186866131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी भाषा को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी भाषा को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का अभियान चलाया
युवा कांग्रेस की आरएस पुरा इकाई मीरां साहब में पोस्ट कार्ड अभयान चलाती हुई।
Link Copied
मीरां साहिब। युवा कांग्रेस की आरएस पुरा इकाई की तरफ से केंद्र सरकार से मांग की गई है कि जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को भी आधिकारिक तौर पर लागू किया जाए। इसी मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता सरदार खुशवंत सिंह के नेतृत्व में मीरां साहिब क्षेत्र के गांव सिंहपुरा में पोस्ट कार्ड जारी किए। जिन्हें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र की सरकार से मांग की जाएगी कि पंजाबी भाषा को भी जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक तौर पर लागू किया जाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता स. खुशवंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जो भाषाओं को अधिकारिक रूप से लागू किया है। उनका वह जोरदार तरीके से स्वागत करते हैं, लेकिन सरकार ने जो पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव की नीति अपनाई है, उसे सहन नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर युवा कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करने के लिए भी तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भेजे जाएंगे और देश की जनता अब प्रधानमंत्री के समक्ष अपने मन की बात रखेगी। क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री के मन की बात सुन सुनकर अब थक चुके हैं। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को सरकार की गलत नीतियों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर पंच पीपी सिंह सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।