{"_id":"5f0cb15b8ebc3e63af6cafd1","slug":"political-jammu-news-jmu21424589","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती गांव के लोगों की सुनने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती गांव के लोगों की सुनने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पार्टी (ग्रामीण जम्मू) ने पलांवाला में सोवमार को बिजली-पानी नहीं मिलने तथा क्षेत्र की सड़कों की खस्ताहालत और छंब में भाजपा की तरफ से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर पलांवाला क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार गुलबदन सिंह, प्रभात सिंह तथा फरजूल सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गांवों की जनता बेहद कठिनाइयों में जीवन व्यतीत कर रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ताराचंद ने कहा कि भाजपा इकाई के साथ-साथ केंद्र सरकार छंब विधानसभा क्षेत्र में सौतेला व्यवहार कर रही है। लोगों की मांगों की अनदेखी कर रही है। ज्यौड़ियां से वाया खौड़ पलांवाला तक की सड़क जर्जर है, तत्काल मरम्मत की जरूरत है और सरकार को कई ज्ञापन देने के बावजूद भी कुछ नहीं किया गया है। भाजपा सरकार जान-बूझकर क्षेत्र के लोगों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। छंब निर्वाचन क्षेत्र की अन्य सड़कों की स्थिति भी काफी बदहाल है।
जम्मू के लोगों को एक के बाद एक टोल प्लाजा दिए जा रहे हैं। टोल प्लाजा खत्म करने का दावा करने वाले जम्मू के भाजपा नेता ऐसा करने में विफल रहे और जम्मू-अखनूर रोड पर एक और टोल प्लाजा बनाने की बात की जा रही है। प्रदर्शन में सुरम सिंह जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण, बलबीर सिंह चेयरमैन बीडीसी खौड़, द्वारिका नाथ बीडीसी खाडह बल्ली, जगदीश राज ब्लॉक अध्यक्ष सामोआ, प्रेम सिंह चिब, दीपू मन्हास सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।