फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,jammu news

आतंकवाद और आतंकी समर्थकों से सख्ती से निपटने की जरूरत

विज्ञापन
political,jammu news
जम्मू। भारतीय सीमा पार या भीतर से आतंकवाद को सहायता और बढ़ावा देने वाले लोगों से सख्ती से निपटने की जरूरत है। आतंकवादी या आतंकी समर्थक किसी भी दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि उनका कोई धर्म नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ सभी को सामूहिक तौर पर लड़ने की जरूरत है। ये बात नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी नेताओं के साथ शनिवार को राजोरी में हाल ही में भाजपा नेता के घर आतंकी हमले में मारे गए बच्चे और घायलों के आवास पर पहुंच परिवारवालों के प्रति संवेदना प्रकट करते कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे घिनौने कृत्य से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर लोगों को बांटने की साजिश की जांच की जानी चाहिए। शांति के दुश्मन किसी भी कीमत पर हमारी एकता को तोड़ने में सफल नहीं हो सकते हैं। कहा कि आतंक के साजिशकर्त्ताओं को छद्म युद्ध के जरिये भारत के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए क्योंकि देश के सभी नागरिकों ने मुंहतोड़ जवाब देने का दृढ़ निश्चय किया है। आतंकवाद आज पूरे विश्व समुदाय के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती के रूप में है। इसे खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। शांति तथा सद्भाव के लिए आतंक के साजिशकर्ताओं तथा समर्थकों को समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

----------
उमर ने परिवार के मुखिया से फोन पर की बात
नेकां उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवार के मुखिया रमेश सिंह से फोन पर बात कर संवेदना जताई। पार्टी अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने भी संवेदना प्रकट की। इस दौरान जावेद राणा, सईद मुश्ताक अहमद शाह बुखारी, चौधरी नसीम लियाकत, ठाकुर रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed