फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,jammu news

युवाओं को रोजगार के लिए फास्ट ट्रैक पर हो भर्ती

विज्ञापन
political,jammu news
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने जम्मू कश्मीर में विकास परिदृश्य पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अधर में लटके विकास प्रोजेक्टों के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं होने से जन आकांक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्ती प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक आधार पर किए जाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

नगरोटा के ताराह क्षेत्र में स्थानीय लोगों से कहा कि समय पर धनराशि मिलने व परियोजनाओं को तय समयावधि के भीतर पूरी होने से विकास की गति में तेजी आती है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर कहा कि नंदनी तारह रोड पर धनराशि होने के बावजूद 19 मीटर लंबे स्टील गार्डर पुल का निर्माण बीच में भी रुकने का मामला वह संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में आधी अधूरी विकास परियोजनाओं को पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य शमीम बेगम, बीडीसी अध्यक्ष रीना थापा, चौधरी रहमत अली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed