फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

कठुआ व उधमपुर जैसी चिंगारी न फूटे, इसलिए राजिंद्र पर खेला दांव

विज्ञापन
political
जम्मू। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पहले कठुआ और फिर उधमपुर नगर परिषद में बहुमत वाली भाजपा को झटके लग चुके थे। रविवार को जब जम्मू नगर निगम के नए अध्यक्ष के लिए चेहरा तय करने की माथापच्ची चल रही थी, उसी दौरान पार्टी के चार उम्मीदवारों में तीसरे नंबर पर चल रहे राजिंद्र शर्मा के समर्थक पार्षदों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि पार्षदों ने हाई कमान को समर्थन पत्र भी सौंपा। विधानसभा चुनावों से पहले भितरघात की आशंका को टालने के लिए राजिंद्र का नाम सबसे आगे आ गया। प्रमोद कपाही रेस से बाहर हो गए जबकि बलोरिया का नाम डिप्टी मेयर की उम्मीदवारी के लिए घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सियासी समीकरण के अलावा वार्ड 16 के भाजपा पार्षद राजिंद्र शर्मा के पक्ष में उनकी छवि भी मजबूत पक्ष बनकर उभरी। राजिंद्र शर्मा ने नगर निगम के जनरल हाउस में जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर प्रमुखता से बात रखी। राजिंद्र की शैक्षणिक योग्यता और पार्षदों का समर्थन उनकी दावेदारी को मजबूती से पेश करने में काम आया। राजिंद्र शर्मा से आगे चल रहे प्रमोद कपाही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि डिप्टी मेयर के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए बलदेव बलारिया जिला भाजपा की कमान संभालने के अलावा डोडा जिले के भी प्रभारी हैं। कठुआ और उधमपुर नगर परिषद में पार्टी की हार हुई थी, हालांकि दोनों ही मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। इस बीच विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी में जुटी भाजपा ने जम्मू नगर निगम में संतुलित दांव खेला, जिससे पार्टी की छवि और भाजपा के पार्षदों में एकता का समीकरण मजबूत होगा।
विज्ञापन

समीकरण बदल राजिंद्र बोले - हर सप्ताह हाउस लगाएंगे
मेयर पद के लिए उम्मीदवार तय करने की कवायद में दोपहर बाद समीकरण बदले। पार्टी हाई कमान ने जैसे ही राजिंद्र को मेयर के लिए चेहरा घोषित किया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजिंद्र ने कहा कि पार्टी के समर्थन से मेयर बनकर वह विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा, तीन माह बाद हाउस लगता है। उन्हें मौका मिला तो वह महीने में तीन से चार बार हाउस बुलाएंगे। वहीं, डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी बलदेव सिंह बलोरिया ने दावा किया है कि पहले नगर निगम की कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाएगा। साथ ही शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम में पार्षदों के गणित में भाजपा अव्वल
जम्मू नगर निगम 75 वार्डों में भाजपा के 44 पार्षद हैं और चुनाव जीतने के लिए केवल 37 वोट ही चाहिए। निगम में कांग्रेस के 14 पार्षद हैं। इनमें से गौरव चोपड़ा के निकल जाने के बाद कांग्रेस के पास 13 ही पार्षद हैं। वहीं, 18 पार्षद निर्दलीय हैं। एक निर्दलीय पार्षद विजय चौधरी का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed