{"_id":"62c351532844587a830524df","slug":"political-jammu-city-news-jmu263298342","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की जम्मू कश्मीर इकाई भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की जम्मू कश्मीर इकाई भंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आम आदमी पार्टी (आप) की जम्मू कश्मीर इकाई को भंग किया गया है। नई इकाई की जल्द घोषणा की जाएगी। पार्टी चुनाव प्रभारी इमरान हुसैन ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर इकाई को देश में इसके विस्तार के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
दिल्ली के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री हुसैन ने कहा कि पार्टी अपनी जम्मू और कश्मीर इकाई के पुनर्गठन के लिए आगे बढ़ी है।जम्मू कश्मीर में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिससे नई इकाई का गठन करना जरूरी हो गया है। जिस समय जम्मू कश्मीर में आप की इकाई का गठन किया गया था, उस समय इतने लोग शामिल नहीं थे।
जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद आगामी विधानसभा के लिए प्रक्रिया चल रही है। 31 अक्तूबर तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। ऐसे में प्रदेश में नई टीम व प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश इकाई को भंग करने का किसी तरह से पार्टी में विरोध नहीं हुआ है। आप में हाल ही में पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, डीडीसी सदस्य तरणजीत सिंह टोनी, पूर्व मंत्री हर्ष देव, सुरेंद्र सिंह शिंगारी आदि शामिल हुए थे।