{"_id":"62c350a4c7e1e96dbe7d32c8","slug":"political-jammu-city-news-jmu263298281","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी संस्कृति का अभिन्न अंग है पंडित समाज : बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी संस्कृति का अभिन्न अंग है पंडित समाज : बुखारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीरी पंडित समाज कश्मीर की संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह बात अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कही। इस मौके पर पीडीपी व नेकां के 18 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता हासिल की।
उन्होंने कहा अपनी पार्टी लोगों को झूठे सपने दिखाने में विश्वास नहीं रखती हैं। उनकी पार्टी सच्चाई को बयां कर रही हैं और प्रदेश के हर क्षेत्र के नागरिक के जीवन में सुधार लाना चाहती है। कश्मीर से पंडितों का विस्थापन बड़ी त्रासदी थी और इससे सामाजिक सद्भाव को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। कश्मीरी पंडित बुद्धिजीवियों का समाज हैैं और उनके बिना कश्मीरी समाज अधूरा हैं। कश्मीर में पंडित विस्थापितों की पूरे सम्मान के साथ वापसी व पुनर्वास के लिए अपनी पार्टी संघर्ष कर रही है। इससे पूर्व कश्मीर में मारे गई रजनी बाला, राहुल भट और विजय कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर, उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फकार, महासचिव विजय बकाया, संभागीय अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
ये लोग हुए अपनी पार्टी में शामिल
पार्टी में शामिल होने वालों में सोमनाथ धर, मोहन लाल भट, बंसी लाल पंडिता, द्वारिका नाथ पंडिता, चमन लाल कौल, बिटू जी भट, चंद्र, रमेश कौल, राजनाथ हंगलू, भारत भूषण, राकेश कुमार, रोशन लाल धर, सरन कौल, रमेश कुमार, उपेंद्र, रोशन लाल धर, सरन कौल, रमेश कुमार, उपेंद्र धर, राकेश धर, किरण जी कौल, विनोद कौल और हकीकत सिंह शामिल हैं।