फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को उच्च प्राथमिकता दे रही सरकार

विज्ञापन
political
जम्मू। केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को उच्च प्राथमिकता दे रही है। गांवों के ढांचागत विकास और संस्कृति के संरक्षण के लिए खास ध्यान दिया जा रहा है। यह बातें सांसद जुगल किशोर शर्मा ने नगरोटा विधासभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद ने डंसाल, काहपोता, कायारिया, कनेयाला, जिंद्राह, पानवाली और धन गांवों का दौरा किया। उन्होंन लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक गांव के विकास के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा कर गांव के विकास में जनभागीधारी करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत धन में सब सेंटर का निर्माण होगा। ग्रामीणों स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग का संज्ञान लेते हुए सांसद ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश भगत, जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता विवेक कोहली, भाजपा के मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, वरिष्ठ नेता नंद किशोर, मंडल उपाध्यक्ष अजीत सिंह और प्रकाश सिंह जंवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed