फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Abdullah and Mufti family denied basic amenities to people said Tarun Chugh

अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार ने लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखाः तरुण चुघ

Wed, 16 Dec 2020 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Abdullah and Mufti family denied basic amenities to people said Tarun Chugh
तरुण चुघ - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार के सीमा पार के अवांछित संबंधों ने जम्मू-कश्मीर को विकसित नहीं होने दिया। लोगों को जानबूझकर स्कूलों और अस्पतालों जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया। 

विज्ञापन


बांदीपोरा जिले के नाइड खाई क्षेत्र में आयोजित जनसभा में चुघ ने कहा कि कांग्रेस ने इन दोनों दलों के साथ एक दोस्ताना मैच खेला और लोगों को आतंकवादियों की दया पर बनाए रखा। आम लोग इन राजनीतिक दलों के नेताओं के माध्यम से आईएसआई के हाथों में कठपुतली बने रहे और कभी भी प्रगति नहीं कर सके। अब जम्मू-कश्मीर में आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यक्रमों का फल मिलना शुरू हो गया है जो कि एक नई सुबह के सामान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं में अब नई आकांक्षाएं हैं। वे बुलेट नहीं शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी विकास योजनाओं ने लोगों को लाभान्वित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती के शासन में कई भेदभावपूर्ण नीतियों का पालन किया गया, जिसने राज्य और समाज के कई वर्गों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार प्रदेश में विकास कार्यो को दे रही गति- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के बाद मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की सुध ली और हजारों करोड़ों के प्रोजेक्ट से प्रदेश की काया पलटने के लिए अग्रसर हैं। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है और भाजपा एक खुशहाल, समृद्ध व सुरक्षित नया जम्मू कश्मीर बनाने के लिए दृढ़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed