{"_id":"5fb588718ebc3e9bc369727c","slug":"political-jammu-city-news-jmu223023222","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनाव के लिए मढ़ में 13 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी चुनाव के लिए मढ़ में 13 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। जिला विकास परिषद चुनाव में नामांकन भरने के अंतिम दिन बुधवार को मढ़ ब्लॉक से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मढ़ क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 13 उम्मीदवारों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। महिला उम्मीदवारों में वंदना कुमारी ने भाजपा और जगदीप कौर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस से राजिंद्र कुमार डोगरा, पीडीपी से बचन लाल मोटन, राम लाल नेकां से, बसपा से राजन थापा, स्वाभिमान संगठन से सुनील कुमार, निर्मल किशोर पैंथर पार्टी से, बोधराज अपनी पार्टी, वीरेंद्र पाल लखोत्रा, महेश कुमार, बलबीर लाल, गुलशन कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है।
------------
भाजपा से प्रत्याशी वंदना कुमारी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर पार्टी प्रवक्ता अभिनव शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चिब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वंदना कुमारी ने नामांकन भरने के बाद पूर्व विधायक सुखनंदन चौधरी के घर गजनसू पहुंचकर आशीर्वाद लिया। कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों से जनता खुश है।
----------------
कांग्रेस प्रत्याशी राजिंद्र कुमार के साथ नामांकन भरने पूर्व मंत्री रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मुल्ला राम, पूर्व विधायक बलवान सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष हरि सिंह चिब, मढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित रहे। भल्ला ने कहा कि मौजूद सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन
----------------
पीडीपी उम्मीदवार बचन लाल मोटन के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री मुक्ति मोहम्मद सईद के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि उनके द्वारा किए काम को लोग आज याद करते हैं। इस मौके पर सुभाष चंद्र, सोहल सिंह, सोम दत्त आदि मौजूद थे।