फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Political infighting in Jammu on Article 370,

अनुच्छेद 370 पर अब जम्मू में सियासी घमासान, गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को उतरी भाजपा

Sat, 07 Nov 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Political infighting in Jammu on Article 370,
farooq abdullah - फोटो : amar ujala

अनुच्छेद  370 हटने के करीब चौदह महीनों बाद जम्मू में इसी मुद्दे पर फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली के लिए फारूक अब्दुल्ला की अगुवाई में बने गुपकार गठबंधन की मोर्चाबंदी को सत्तारूढ़ भाजपा भी मैदान में उतर आई है। जम्मू में शनिवार को हो रही गुपकार गठबंधन की बैठक के लिए तीन पूर्व मुख्यमंत्री कश्मीर से जम्मू पहुंच गए हैं। महबूबा मुफ्ती के बाद शुक्रवार को फारूक और उमर अब्दुल्ला के जम्मू पहुंचते ही जम्मू में सियासी पारा चढ़ गया है। 

विज्ञापन


इसी बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप ने बैठक कर गुपकार गठबंधन को घेरने की रणनीति बनाई। जम्मू में फारूक अब्दुल्ला के घर पर गठबंधन की  बैठक के जवाब में भाजपा ने  भी शनिवार को जम्मू में सभी प्रमुख नेताओं को बुला लिया है। भाजपा की इस बैठक में पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह समेत सांसद, पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


गुपकार गठबंधन की पूर्व घोषित बैठक सात नवंबर को जम्मू में नेकां प्रमुख डा. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी। इसके लिए शुक्रवार को जम्मू पहुंचते ही डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह तब तक नहीं मरेंगे, जब तक अनुच्छेद 370 व 35ए की बहाली नहीं हो जाती। वहीं, महबूबा मुफ्ती ने भी दोहराया कि पीडीपी इसे खत्म कराने के लिए जारी संघर्ष से पीछे नहीं हट सकती है। आज देश में संविधान नहीं, बल्कि भाजपा का एजेंडा चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे को लेकर दिए बयान पर चौतरफा विरोध के बीच वीरवार को जम्मू पहुंचते ही महबूबा ने अपने सुर बदलते हुए कहा था कि तिरंगे का उन्होंने कतई अपमान नहीं किया। बयान का गलत अर्थ निकाला गया। तिरंगे से प्रेम के चलते ही उन्हें कश्मीर में गालियां सुननी पड़ रही हैं। 

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप की पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। चुग ने कहा कि गुपकार गठबंधन और इसमें शामिल दलों को जम्मू के हालात को खराब करने नहीं दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि कोर ग्रुप की बैठक में गुपकार गठबंधन की जम्मू में मोर्चाबंदी का फैसला लिया गया हैं।

कश्मीर से भी भाजपा के नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे और गुपकार गठबंधन के एजेंडे को नहीं चलने देने का संकल्प करेंगे। भाजपा कोर ग्रुप ने एक बार फिर साफ किया कि अनुच्छेद 370 बीते जमाने की बात हो चुकी है और अब कभी भी वह लौटकर वापस नहीं आ सकता। इस देश में एक ही संविधान चलेगा और तिरंगा झंडा सबको उठाना पड़ेगा। 

भाजपा कोर ग्रुप ने कहा पाकिस्तानी एजेंडे पर चल रहा गुपकार गठबंधन
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की अध्यक्षता में जम्मू में हुई भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में गुपकार गठबंधन की तरफ से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के विरोध में बुलंद की जा रही आवाज को पाकिस्तानी एजेंडा बताया गया। कहा गया कि पाकिस्तान और चीन से प्रेम करने वाले गुपकार गठबंधन को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कोर ग्रुप की बैठक में महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव सुनील शर्मा, डा देवेंद्र मनयाल, विबोध गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल  सिंह, सत शर्मा आदि मौजूद रहे। 


रैली या प्रदर्शन नहीं होगा
गुपकार गठबंधन की बैठक का विरोध भाजपा कोई रैली या विरोध प्रदर्शन करके नहीं करेगी। बैठक का जवाब बैठक और भाषण का जवाब भाषण के माध्यम से ही काउंटर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed