फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Political Empowerment Demand for 33 percent reservation for women in Ladakhi Council

राजनीतिक सशक्तिकरण: लद्दाखी परिषद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग

Fri, 30 Jul 2021 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 04:19 PM IST
सार

उप-राज्यपाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे उनकी मांगों पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
Political Empowerment Demand for 33 percent reservation for women in Ladakhi Council
लद्दाख - फोटो : istock

विस्तार

लद्दाख में महिलाओं ने राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग बुलंद की है। लेह व कारगिल के लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वत विकास परिषद में आरक्षण के संबंध में गुरुवार को विभिन्न धार्मिक समूहों की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप राज्यपाल आरके माथुर से मिलकर यह मांग उठाई। 

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए विकास परिषद में इन्हें 33 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए। साथ ही विभिन्न जिला और राज्य स्तरीय समितियों में स्थान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महिला ठेकेदारों को ठेका कार्ड लेने में आ रही परेशानियों के बारे में भी बताया। कहा कि इसके लिए संपत्ति का मालिकाना हक संबंधी प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है। उन्होंने इससे छूट की मांग की। महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए बैंकों से ऋण प्रक्रिया को आसान बनाने और ब्याज दर कम करने की मांग की। परित्यक्ता महिलाओं को कारोबार के क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान करने को भी कहा। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए वुमेन हॉस्टल और घर की मांग की ताकि ऐसी महिलाएं आगे आकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चाइल्ड केयर सेंटर व डि-एडिक्शन सेंटर स्थापित करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख बुद्धिस्ट उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम की मंजूरी और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन, अंजुमन इमामिया, अंजुमन मोइन-उल-इस्लाम व क्रिश्चियन एसोसिएशन की प्रतिनिधि शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed