{"_id":"6339ec615bd708697b4d968a","slug":"political-akhnoor-news-jmu269347789","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य का दर्जा बहाल किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य का दर्जा बहाल किया जाए
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद खौड़ में जनसभा करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद ने रविवार को केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दे के अपने वादे को पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग ऐतिहासिक राज्य के पतन, भूमि और नौकरियों के अधिकारों से वंचित होने से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
ताराचंद रविवार को छंब निर्वाचन क्षेत्र के गांव गिगरियाल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसमें सैकड़ों लोग और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी आने वाले समय में राज्य की बहाली के लिए संघर्ष तेज करेगी। रैली को वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा, पूर्व मंत्री गारू राम, नरेंद्र शर्मा और वरुण मगोत्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोगों ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में पार्टी में विश्वास व्यक्त किया।
ताराचंद ने कहा कि राजनीतिक दर्शन ने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के एजेंडे का निर्माण किया, जिसमें राज्य की बहाली और उनकी भूमि और नौकरियों के लिए कानूनी सुरक्षा उपायों के माध्यम से लोगों का सच्चा सशक्तिकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की भलाई के लिए काम करने में विश्वास रखती है। आज के समय में आवश्यक वस्तुओं सहित सभी वस्तुओं के दामों में वृद्धि एक आम बात हो गई है। सरकार को इस दिशा में कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दैनिक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें देश के नागरिकों के लिए सिरदर्द बन गई हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुरम सिंह, जगतार सिंह, विजय चिब, जगदीश राज शर्मा, मदनलाल शर्मा, संतोष मन्हास, शाम लाल राधा, हंसराज भगत, मुकेश कुमार, तरसेम सिंह, अवतार सिंह, कई सरपंच और पंच मौके पर मौजूद थे।