फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

एक वर्ष में पंचायत में कराया छह करोड़ का विकास : भगत

विज्ञापन
politcal news
सांबा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कितनी तेजी से हो रहा है। इसकी मिसाल रेईयां पंचायत को देखकर कहा जा सकता है। डीडीसी सुभाष भगत ने बुधवार को रेईयां में विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि एक वर्ष में रेईयां पंचायत में 6 करोड़ का विकास कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेईयां गांव विकास से अछूता रहा है। गांव के निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को 4 लाख रुपये की अनुमानित लागत से गांव रेईयां में गली का विकास शुरू कराया गया है। पंचायत में केवल मोदी और एलजी सरकार ने एक वर्ष में 6 करोड़ रुपये से अधिक फंड दिए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब, किसान और मजदूर को मिल रहा है। भगत ने क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए जम्मू को समान धनराशि प्रदान करने के लिए उपराज्यपाल शासन को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गिरधारी लाल शर्मा, सरपंच आशा देवी, नायब सरपंच राजेश्वर सिंह, शिव देव सिंह, संपूर्ण सिंह, विजय सिंह, कैप्टन तीरथ सिंह, पंच भगवान दास और संजीव आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed