{"_id":"60f8719e8ebc3e73517d8681","slug":"politcal-news-rspura-news-jmu2399459138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कई लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। कस्बे में बुधवार को आम आदमी पार्टी में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने हार पहनाकर सभी का स्वागत किया। पार्टी के जम्मू जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश मोनू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राज्य संयोजक कामरेड ओमप्रकाश खजूरिया, सेवक सिंह, मेहर सिंह, गुरमीत सिंह, शेर सिंह, राज कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पार्टी के राज्य संयोजक कामरेड ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों का शामिल होना इस बात को साबित करता है कि जम्मू कश्मीर के लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से खुश हैं और वह पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जम्मू-कश्मीर की जनता काफी आहत है। पार्टी के जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश मोनू ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी काफी मजबूत हो रही है। इस दौरान राजकुमार, सुमित शर्मा, कुलदीप राज, वीरभान कुमार, रूड़ा राम, नीलम, भगत सिंह, हरभजन सिंह, सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, हेमराज, हरदेव कुमार, जेके पीपल सेक्यूलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।