फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Policemen kidnapped in Shopian released after three hours

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में अपहृत पुलिसकर्मी तीन घंटे बाद रिहा, आईजी ने कहा मुस्तैदी का परिणाम

Fri, 24 Apr 2020 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Policemen kidnapped in Shopian released after three hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकियों ने वीरवार की रात घर से एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर लिया। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद लिस टीम ने पुलिसकर्मी को सकुशल रिहा करा लिया। आईजी विजय कुमार ने पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस टीम की मुस्तैदी तथा प्रयास से उसे मुक्त करा लिया गया है।

विज्ञापन


अपहृत पुलिसकर्मी की शिनाख्त जावेद जब्बार के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के जाकूरा थाने में तैनात है। बताते हैं कि रात लगभग नौ बजे चार आतंकी वेहिल गांव में पुलिसकर्मी के घर में जबरन घुस गए और हथियारों से धमकाकर उसे अपने साथ ले गए। घर वालों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन आतंकियों ने उन्हें भी धमका दिया। आतंकियों के जाने के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पाकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया ताकि पुलिसकर्मी को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाया जा सके। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई और धमकी देने के बाद छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दबाव के चलते उसे आतंकी छोड़ने पर मजबूर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को पीटने के साथ उसे नौकरी छोड़ देने की धमकी दी थी। पिछले कुछ दिनों से दक्षिणी कश्मीर में आतंकी वारदातें काफी बढ़ गई हैं। सुरक्षा बलों पर हमले करने के साथ ही आतंकी दो नागरिकों की हत्याएं भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed