फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police vehicle run away on a stone pelter in safakadal area srinagar

J&K: पथराव के दौरान पुलिस वाहन से कुचलकर पत्थरबाज की मौत, मचा बवाल

Sat, 05 May 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 05 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
police vehicle run away on a stone pelter in safakadal area srinagar
accident - फोटो : social media

शहर में सुरक्षा बलों के वाहन पर पत्थर बरसा रहे युवकों में से एक की शनिवार को एक वाहन से कुचल जाने से मौत हो गई। ऐसा तब हुआ जब चारों तरफ पत्थरबाजों से घिरे वाहन खुद को बचाने के लिए तेजी से निकल जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस घटना पर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने इसे हत्या बताया है जबकि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस वाहन से युवा की मौत का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस वाहन को सीज करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरपीसी की धारा 304-ए के तहत मुकदमा कायम किया गया है।  नूरबाग इलाके में सुरक्षा बलों के वाहन जा रहे थे। देखते-देखते सड़क पर पत्थरबाजों ने इन वाहनों को घेर लिया और पत्थर बरसाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बचने के लिए इन वाहनों ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी। इसी बीच आगे के वाहन पर पत्थर बरसा रहे एक युवक को पीछे से आ रहे पुलिस के वाहन ने कुचल दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद से हंगामा शुरू हो गया।

हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने ट्वीट कर कहा कि सुरक्षा बलों ने हत्या की है और बाद में इससे मुकर गए। क्या भारत में अब मानवता नाम की चीज नहीं रह गई है। छत्ताबल इलाके में शरारती तत्व सुरक्षाबलों के एक वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस के एक वाहन से दबकर जख्मी हुए एक पत्थरबाज की मौत हो गई। इसकी शिनाख्त आदिल अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नूरबाग इलाके में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। यह स्थान मुठभेड़ स्थल से चार से पांच किलोमीटर दूर है।

इस संबंध में सफाकदल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें स्थानीय युवक वाहनों के बिल्कुल करीब आकर पत्थर बरसा रहे हैं।  

 

डीजीपी ने कहा- आत्मरक्षा में ड्राइवर ने की कार्रवाई

police vehicle run away on a stone pelter in safakadal area srinagar
एसपी वैद - फोटो : ani

राज्य पुलिस के महानिदेशक एसपी वैद ने बताया कि हमारी जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने आत्मरक्षा के लिहाज से ऐसा किया। वायरल वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवा वाहन के इतने करीब आकर पथराव कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम पहले स्थानीय युवाओं से अपील कर चुके हैं कि एनकाउंटर के दौरान वहां न आया करें। इस दौरान हो रही फायरिंग की चपेट में वह आ सकते हैं। साथ ही पत्थरबाजी के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। डीजीपी की चेतावनी के बाद भी काफी संख्या में लोग मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर पत्थरबाजी करते रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने की निंदा
 मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। कहा कि नागरिकों की हत्या से किसी के हितोें की पूर्ति नहीं हो सकती, परंतु हम इससे राज्य को अनिश्चितता में डाल रहे हैं।

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि जम्मू व कश्मीर को हिंसा के भंवर से बाहर निकालने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने सभी विचारधारा के लोगों से आगे आकर समस्या समाधान की अपील की है।

ज्ञात हो कि आतंकियों ने पिछले 24 घंटे में हाजिन में दो तथा सोपोर में एक नागरिक की हत्या की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed