फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police uprooted the board with the names of martyrs, people expressed anger in the police station

Jammu News: पुलिस ने शहीदों के नाम का उखाड़ा बोर्ड, लोगों ने थाने में जताया रोष

Thu, 09 Jan 2025 03:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 09 Jan 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Police uprooted the board with the names of martyrs, people expressed anger in the police station
शहीदों के नाम का बोर्ड। पुलिस इसे उखाड़ कर थाने ले गई। संवाद - फोटो : arniya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। भलेसर गांव में खेल मैदान के बाहर लगाए गए शहीदों के नाम के बोर्ड को पुलिस उखाड़ कर अपने साथ ले गई। वहीं, इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने थाने जाकर रोष जताया। थाना प्रभारी ने दो दिन बाद बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस बोर्ड को लगाए अभी दो दिन ही हुए थे।
जानकारी के अनुसार अरनिया-आरएस पुरा मुख्य मार्ग के किनारे भलेसर गांव में खेल के मैदान व श्मशान घाट के बाहर शहीद गुरनाम सिंह और शहीद राजेश कुमार के नाम का बोर्ड लगाया गया था। वहीं, इस बोर्ड को लगाने के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस बोर्ड को उखाड़ कर थाने ले गई। वहीं इसकी जानकारी होने पर 15 से 20 लोग थाने पहुंच गए। लोगों ने थाने का गेट खटखटाना शुरू कर दिया। पुलिस के गेट न खोलने पर एसपी हेडक्वार्टर को अवगत करवाया गया। इसके बाद थाने का गेट खोला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 18 कनाल 13 मरले जमीन श्मशाश्न घाट के नाम पर थी। कस्टोडियन को अर्जी देने के बाद चार कनाल श्मशान घाट और 14 कनाल 13 मरले खेल के नाम विभाजित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट और खेल के मैदान के बीच विभाजन कर दिया गया है। राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा नक्शा तैयार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान को तैयार किया जा रहा है। गांव के लोगों की सहमति पर खेल के मैदान का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों से वंचित रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन में बोर्ड नहीं लगाया तो करेंगे प्रदर्शन
भलेसर के लोगों का कहना है कि पुलिस ने शहीदों के नाम का बोर्ड उखाड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर खेल के मैदान में लगाया गया वॉलीबाल का नेट चोरी हो गया है। स्थानीय निवासी सतनाम सिंह भट्टी ने कहा कि पुलिस ने रात में शहीदों के नाम का बोर्ड उखाड़ कर शहीदों का अपमान किया है। अगले दो दिन में अगर बोर्ड फिर से नहीं लगाया गया, तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।


शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं
सतपाल सिंह ने कहा कि युवाओं को अच्छा प्लेटफार्म देने के लिए खेल का मैदान तैयार किया जा रहा है। लेकिन कुछ शरारती तत्व युवाओं को नशे की ओर धकेलना चाहते हैं। पुलिस को शहीदों के नाम के बोर्ड को लगाना चाहिए। शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बोर्ड को उखाड़ने से लोगों को ठेस पहुंची है।


कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए बोर्ड थाने लाया गया

थाना प्रभारी अरनिया सुनील दत्त शास्त्री ने कहा कि श्मशान घाट और खेल के मैदान को लेकर दो गांव के लोगों में तनाव बना हुआ है। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए शहीदों के बोर्ड को थाने में लाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट को उक्त जमीन की स्थिति साफ करने के लिए लिखा जाएगा। राजस्व विभाग खेल के मैदान और श्मशान घाट की भूमि को चिन्हित करेगा। इसके बाद इस बोर्ड को लगाने की अनुमति दी जाएगी।


पुलिस की ओर से विवाद पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की गई है। आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी।
- इरशाद राथर, एसपी हेड क्वार्टर

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed