{"_id":"64b0699c73eaa673f70bdf2a","slug":"police-thana-divis-ramgad-samba-news-c-289-1-sjam1009-110-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस अधिकारी लोगों के मामलों का शीघ्रता से करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस अधिकारी लोगों के मामलों का शीघ्रता से करें निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस जनता के मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस स्टेशनों और चौकियों पर अधिकारी आम लोगों की बात पूरे सम्मान के साथ सुनें और मामलों का शीघ्रता से निपटारा करें। यह निर्देश बेनाम तोश ने वीरवार को रामगढ़ पुलिस थाना में आयोजित थाना दिवस पर दिए।
एसएसपी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पीआरआई सहित स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह, सरपंच रूप चंद, सरपंच विभीषण सिंह, सरपंच तीर्थ राम, सरपंच निर्मला कुमारी, पंच विजय वर्मा, पंच बचन लाल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार, राम सिंह और गुरचरण सिंह ने चर्चा में हिस्सा लिया। एसएसपी ने कहा कि सार्वजनिक सेवा की तुलना में पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाया गया है। जिले में अपराध को नियंत्रित किया जा रहा है। जिलेभर में हेरोइन के हॉटस्पॉट गायब हो गए हैं और बड़े हेरोइन तस्कर या तो जेलों में हैं या बुक किए गए हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्करों ने जिला या प्रदेश तक छोड़ दिया है। शेष नशा तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल आयोजन और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस मौके पर एएसपी सुरेंद्र चौधरी, एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार, पुलिस थाना प्रभारी रामगढ़ सुदेश कुमार सहित सीमा पुलिस चौकियों के प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।