फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police securiti

नाकों पर सुरक्षाकर्मियों को हथियारों के साथ तैनात रहने के आदेश

विज्ञापन
police securiti
जम्मू। फेस्टिवल सीजन में लगातार आतंकी वारदातों के बाद सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में ऑरेंज अलर्ट होने के बाद सभी सुरक्षाबलों को नाकों पर हथियारों के साथ तैनात रहने के निर्देश जारी हुए हैं। इसी कड़ी में वीरवार को दिन भर शहर के नाकों पर वाहनों की चेकिंग की गई। प्रमुख नाकों पर संबंधित थानों और पुलिस चौकियों के चौकी अफसर खड़े नजर आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों के एक जैसे इनपुट मिलने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। ऐसे में सभी नाकों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हथियारों के साथ ड्यूटी देते हुए अलर्ट पर रहने को कहा जाता है। शहर में नाकों पर हथियारबंद पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। विभिन्न मार्केट में भी हथियारों के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि शहर में संदिग्ध लोग देखे गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट भी मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। शहर से लेकर आसपास के इलाकों में भी वीरवार को पुलिस की तरफ से विभिन्न नाके लगाकर चेकिंग की गई। बार्डर के इलाकों में खासतौर पर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed